उज्जैन में बस स्टैंड पहुंचे सीएम, खुद बनाई चाय:डॉ. मोहन यादव ने बीएलओ और मतदाताओं से बातचीत कर उनका हाल जाना

उज्जैन में बेटे की शादी समारोह से समय निकालकर सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम को नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ चाय की दुकान पर चाय बनाई, बल्कि चाय पीकर दुकान संचालक से उसके हाल-चाल भी पूछे। सीएम ने बीएलओ और मतदाताओं से बातचीत कर उनका भी हाल जाना। सीएम डॉ. मोहन यादव के यहां शनिवार और रविवार को विवाह के मुख्य प्रसंग हैं। इसी वजह से वे उज्जैन में ही हैं। शादी समारोह से समय निकालकर सीएम अपने विधानसभा में चल रहे SIR के काम को देखने पहुंचे। नानाखेड़ा में सीएम ने बीएलओ से जानकारी लेने के साथ ही मतदाताओं से भी जानकारी लेकर हाल-चाल जाना। इस दौरान सीएम ने मीडिया से बात की और कहा कि उज्जैन प्रवास के दौरान विवाह समारोह से समय मिलते ही नानाखेड़ा बस स्टैंड पर व्यवस्था देखने, आम लोगों और ऑटो चालकों से बातचीत करने का मौका मिला। SIR चल रहा है, बूथ पर निरीक्षण करने आया था कि मतदाताओं को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। इस दौरान चाय बनाते नजर आए युवक से भी उन्होंने उसके हाल-चाल पूछे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *