पुलिस मुख्यालय ने शनिवार शाम एक आदेश जारी कर 64 आरपीएस के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 1 दिन पहले 26 एएसपी के तबादले हुए थे। 6 अफसरों के आदेश किए निरस्त
मुकेश कुमार जोशी को वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ (जयपुर ग्रामीण), बुद्धाराम विश्नोई को एसीपी ट्रैफिक पूर्व जयपुर कमिश्नरेट जोधपुर, नारायण बाजिया को वृत्ताधिकारी दौसा, प्रेम कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, एसओजी जयपुर, शिव कुमार भारद्वाज को वृत्ताधिकारी भवानीमंडी (झालावाड़) और गुलाबराम मेघवाल को वृत्ताधिकारी गंगधार (झालावाड़) के ट्रांसफर को निरस्त किया गया है। 1 नवंबर को इनका तबादला किया गया था। खबर अपडेट की जा रही है… तबादलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में देर रात 26 आरपीएस के ट्रांसफर:पुराने आदेशों के 5 तबादले रद्द, गृह विभाग ने जारी किए आदेश


