तस्कर का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा 155 किलो डोडा-पोस्त:कार में छुपाकर ले जाया जा रहा था, कार छोड़ भागा तस्कर

जोधपुर रेंज स्पेशल टीम और कपड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त से भरी गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 155 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डोडा पोस्त ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रेंज स्पेशल टीम और कपड़ा थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को संभावित रूप पर नाकेबंदी की और सर्च अभियान शुरू किया। नाकाबंदी के दौरान एक टाटा हैरियर गाड़ी नाकाबंदी से कुछ दूर पहले कच्चे रास्तों की तरफ मुड़कर तेजी से भागने लगी जिसका पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया और सरहद हरियाडा में गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी का ड्राइवर अंधेरी का फायदा उठाकर भाग गया। गाड़ी में 11 कार्टून में बड़ा 155 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 8 लख रुपए है। तीन नंबर प्लेट भी बरामद
गाड़ी में तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के नंबर प्लेट भी बरामद हुई और गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट और चैचिस, गाड़ी के इंजन नंबर भी मिल नहीं खा रहे हैं। कपड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस में एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *