पुलिस को देख स्कोर्पियो भगाने लगा बदमाश, गिरफ्तार:बाड़मेर में आरोपी के पास मिला एमडी ड्रग और अफीम का दूध

बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने गश्त के दौरान मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.45 ग्राम एमडी, 498 ग्राम अफीम दूध बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य, गुड़ामालानी डीएसपी सुखराम के सुपरविजन में धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। गश्त के दौरान बगतेशधणी धाम व मेघवालों की बस्ती स्कूल के पास पहुंचे। सामने से पुलिस को देखकर स्कोर्पियो से भागने लगा। इस पर पुलिस ने रुकवाकर ड्राइवर को डिटेन किया गया। नाम पूछने पर उसने अपना नाम विश्वास पुत्र राजूराम निवासी प्रतापनगर माणकी पुलिस थाना धोरीमन्ना बताया गया। जिससे भागने का कारण पूछने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर टीम ने तलाशी ली उसके कब्जे से 12.45 ग्राम अवैध एमडी मिली। उसके रहवासीय घर की तलाशी ली गई तो उसके पशु छप्परे में 498 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। वहीं पुलिस ने स्कोर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *