सिवाना में 16 सुपरवाइजर, 11 बीएलओ सम्मानित:एसआईआर प्रक्रिया में काम पूरा करने वालों का हुआ सम्मान, एसडीएम ने दिए सर्टिफिकेट

सिवाना उपखण्ड कार्यालय में शनिवार एसआईआर कार्यक्रम 2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों और बीएलओ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत ने कुल 16 सुपरवाइजरों और 11 बीएलओ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इन सभी ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले और शत-प्रतिशत पूरा किया था। सम्मानित होने वाले सुपरवाइजरों में हुकमा राम, सवाई सिंह, कमल सिंह, रुखमाना राम, पुनीत कुमार, हिम्मताराम, बाबूलाल सुथार, किशोर कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, कानाराम, चेलाराम, महेंद्र कुमार, राखी, लक्ष्मीकांत, लक्ष्मण मेहरा, नेमा राम और धन्ना राम शामिल थे। इस अवसर पर भाग संख्या-77 के बीएलओ बागाराम (अध्यापक, राउमावि दांखा) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बागाराम, जो दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ने भी अपने सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत ने उनका माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर सम्मान किया। एसडीएम खंगारोत ने सभी सम्मानित कार्मिकों को बधाई दी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *