एसबीआई ने सुदामा संस्थान को दी 2 लाख की सहायता:बूंदी के वृद्धाश्रम आसरा में बुजुर्गों के लिए आवश्यक उपकरण किए भेंट

बूंदी स्थित सुदामा सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम आसरा को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बूंदी ने 2 लाख रुपए मूल्य के आवश्यक उपकरण और सामग्री भेंट की है। यह जानकारी संस्थान से जुड़े मनीष गौतम ने दी। बैंक की ओर से संस्थान को 5 कूलर, 2 बड़े इन्वर्टर, 1 बड़ा डीप फ्रीजर, 20 वॉटर कैंपर और स्टूल प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक और बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और संस्थान के पदाधिकारियों ने बैंक के मुख्य प्रबंधक तन्मय रॉयल चौधरी, त्रिभुवन कुमार मीणा, प्रशांत लाठी और दीपक शर्मा का शॉल, माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। बैंक के मुख्य प्रबंधक तन्मय रॉयल चौधरी ने बताया कि सुदामा सेवा संस्थान लगातार बुजुर्गों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में लगभग 40 बुजुर्ग निवासी सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं और यहां की सेवा भावना सराहनीय है। संस्थान के संरक्षक विधायक हरिमोहन शर्मा प्रतिदिन यहां आकर बुजुर्गों का हालचाल पूछते हैं। उनके प्रयासों से ही संस्थान लगातार प्रगति कर रहा है। संस्थान के मंत्री छुट्टन लाल शर्मा ने भी बैंक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पेंशनर अध्यक्ष घनश्याम दुबे, ललित गुप्ता, राजेंद्र भारद्वाज, संस्थान के उपाध्यक्ष राम प्रकाश सविता, पद्माकर पाठक, चंद्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश जैन, राजेंद्र शर्मा और सुरेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *