पिकअप-बाइक की टक्कर, युवक के साथ मासूम की मौत:दो महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती; सैंपऊ थाना क्षेत्र में हादसा

धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में जाकी गांव के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना तब हुई जब एक पिकअप वाहन ने बाइ​क को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान धीरज (पुत्र महेश, निवासी सहजपुर) और 4 वर्षीय पीयूष (पुत्र नवल किशोर, निवासी सहजपुर) के रूप में हुई है। ये सभी लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सैंपऊ से अपने गांव सहजपुर (दिहौली थाना क्षेत्र) जा रहे थे। दुर्घटना में नीरज (पत्नी नवल किशोर) और गीता (पत्नी महेश), दोनों निवासी सहजपुर, घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों और मृतकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने धीरज और पीयूष को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। घायल महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *