डिंडौरी में मनरेगा मजदूरी-भुगतान पर विधायक ने की बैठक:सरपंचों संग चर्चा करने के बाद दी प्रदर्शन की चेतावनी

डिंडोरी में शनिवार को विधायक ओमकार मरकाम ने जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को काम न मिलने और लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर चर्चा हुई। विधायक ने आने वाले समय में इन मुद्दों पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष फूल सिंह मरकाम ने बैठक में बताया कि वर्तमान में मनरेगा योजना के तहत कोई नया काम स्वीकृत नहीं हो रहा है। इसके कारण ग्रामीण मजदूर आजीविका के लिए बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं।सरपंचों को संबोधित करते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण लोगों को रोजगार से जोड़ने और पलायन रोकने के लिए रोजगार की गारंटी दी थी, ताकि गांव में ही रोजगार मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा योजना को बंद कर दिया है और लंबित मजदूरी तथा सामग्री का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि ऐसी स्थिति में ग्रामीण फिर से रोजगार की तलाश में जिले और प्रदेश से बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में संगठित होकर ग्रामीणों के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क पर लड़ी जाएगी। इसके तहत सभी जॉब कार्ड इकट्ठा कर जिला पंचायत में जमा कराए जाएंगे।बैठक में जिला उपाध्यक्ष जावेद इकबाल, अमर सिंह मार्को, करंजिया जनपद सदस्य मधुवन धुर्वे सहित कई अन्य सरपंच भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *