निवाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने कुम्हर्रा-जिजोरा गांव में डस्ट का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त किए

निवाड़ी जिले में प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। शनिवार दोपहर खनिज विभाग ने कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देश पर अवैध मिट्टी उत्खनन और खनिज डस्ट परिवहन पर विशेष अभियान चलाते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए। दो स्थानों पर छापेमारी यह कार्रवाई देर शाम तक चली। खनिज विभाग की टीम ने ओरछा तहसील में दो स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई ग्राम कुम्हर्रा में हुई, जहां अवैध मिट्टी उत्खनन किया जा रहा था। मौके से मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े गए और ओरछा थाने में अभिरक्षा में रखा गया। दूसरी कार्रवाई ग्राम जिजोरा में हुई, जहां एक ट्रैक्टर खनिज डस्ट का अवैध परिवहन कर रहा था। इसे जब्त कर नाराई चौकी की अभिरक्षा में रखा गया। पूरी कार्रवाई प्रभारी अधिकारी खनिज डॉ. अजय मिश्रा के निर्देशानुसार की गई। मौके पर जांच प्रभारी खनिज निरीक्षक ब्रजेश कुमार अपनी टीम हनीफ, देवानंद और शिवम शुक्ला के साथ मौजूद थे। उन्होंने बिना किसी बाधा के वाहनों को जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *