कपूरथला में जिप, पंचायत समिति चुनाव घोषित:1 से 4 दिसंबर तक नामंकन, 14 को बैलेट पेपर पर मतदान, 50% सीटें महिलाओं को

पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति सदस्यों के सामान्य चुनावों की घोषणा कर दी है। कपूरथला जिले में 14 दिसंबर, 2025 को जिला परिषद के 10 जोन और 5 ब्लॉक समितियों के 88 जोनों के लिए मतदान होगा। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी अमित कुमार पंचाल ने यह जानकारी दी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में शुरू होगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर, 2025 (गुरुवार) है। मतदान 14 दिसंबर, 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बैलट पेपर के माध्यम से होगा। डाले गए मतों की गिनती 17 दिसंबर, 2025 (बुधवार) को निर्धारित गिनती केंद्रों पर की जाएगी। चुनाव का शेड्यूल- कब क्या होगा उम्मीदवार यह करना होगा आचार संहिता लागू जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों तथा राज्य के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता सभी ग्राम पंचायतों, जो संबंधित जिला परिषद और पंचायत समितियों के अधीन आती हैं, के राजस्व क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की प्रति राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बैलेट पेपर से चुनाव, 50 फीसदी सीट महिलाओं की कपूरथला जिला परिषद में कुल 10 जोन हैं। इसके अतिरिक्त, कपूरथला, फत्तू ढींगा, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा और नडाला की पंचायत समितियों में कुल 88 जोन शामिल हैं। चुनाव आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। ये चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से करवाए जाएंगे। जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *