नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला में शनिवार को एक युवक प्रह्लाद (32) पिता सुरेश रेगर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटी तब हादसे का पता चला। दरवाजा खोलने पर उसने पति को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने पड़ोसियों और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में जांच के बाद मृत घोषित परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रह्लाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद हम्माली का काम करता था। शुक्रवार रात उसकी पत्नी एक पारिवारिक कार्यक्रम के कारण मायके में रुकी थी। शनिवार सुबह वह घर लौटी और उसने प्रह्लाद को सामान्य अवस्था में देखा था। इसके बाद वह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई और जब वापस लौटी तो यह घटना सामने आई। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव घटना की सूचना मिलते ही बघाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शनिवार दोपहर को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


