खरगोन में 25 लोगों ने किया ब्लड डोनेट:दैनिक भास्कर ने कैंप लगाकर चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का जन्मदिन मनाया

खरगोन में दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस ‘प्रेरणा उत्सव’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 9 बजे से शाम तक प्रशांत राय, मुस्तफा, उनकी पत्नी फरीदा इंदौरवाला, प्रवीण गुप्ता और उनकी पत्नी स्वागत गुप्ता सहित 25 से अधिक व्यक्तियों ने रक्त दान किया। एकत्रित रक्त स्थानीय सरकारी ब्लड बैंकों को दिया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तत्काल सहायता मिल सके। स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल की जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए, भास्कर परिवार ने शनिवार को देश के 210 शहरों में कुल 252 रक्तदान शिविर आयोजित किए। शिविर के शुभारंभ पर ब्लड बैंक के डॉक्टरों ने रक्तदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *