प्रेरणा उत्सव 2025: वृद्धाश्रमों में की गई स्वास्थ्य जांच:मालवीय नगर में युवाओं ने किया रक्तदान, कल जयपुर में तीन जगह लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिन इस साल प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर 29 नवम्बर को जयपुर के दो वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों की आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। कार्यक्रम में भास्कर परिवार और अस्पताल टीमों ने मिलकर बुजुर्गों से संवाद किया और उनकी जरूरतों को समझा। प्रतापनगर स्थित आर्शीवाद वृद्धाश्रम में एएसजी आई हॉस्पिटल जयपुर की टीम ने वृद्धजनों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान कई बुजुर्गों को तुरंत दवा उपलब्ध करवाई गई। वृद्धाश्रम के संचालक धीरज शर्मा ने भास्कर परिवार के उपस्थित सदस्यों और एएसजी टीम के मनीष मुदगल, नरेंद्र सिंह शेखावत, करतार सिंह, प्रवीण कथूरिया, हरीश चौधरी और सरिता चौधरी का आभार जताया। इसी तरह शिप्रापथ, मानसरोवर स्थित आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम में रूकमणी सीके बिड़ला अस्पताल की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टर हर्षित जैन, आदित्य खंडेलवाल और नर्सिंग स्टाफ प्रिया यादव व सुनील डिडेल ने वृद्धजनों को जरूरी जांच के साथ दवाइयां और उपयोगी स्वास्थ्य सलाह दी। वृद्धाश्रम के संचालक हरदेव शर्मा ने भास्कर परिवार और मेडिकल टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस तरह की पहल से बुजुर्गों का आत्मविश्वास बढ़ता है। मालवीय नगर में सेंटर फॉर साइट के सामने श्री श्याम सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनसे जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना था। शिविर में 20 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और जलपान दिया गया। समिति की ओर से ओमप्रकाश मोदी, शिव कुमार जालान, अनिल कुमार शर्मा और डॉ. सुनील धायल मौजूद रहे। भास्कर की ओर से स्टेट HR संजय शर्मा और स्टेट एडमिन अशोक शर्मा ने सभी का धन्यवाद जताया। जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक भास्कर जयपुर आज 30 नवम्बर को शहर में तीन जगह रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे। इन जगहों पर लगेंगे रक्तदान शिविर रक्तदान के लिए 8890901590 और 9672977951 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविरों में जुटा रक्त स्थानीय सरकारी ब्लड बैंकों और अस्पतालों को दिया जाएगा ताकि जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके। माना जाता है कि एक यूनिट रक्त तीन जीवन बचा सकता है, और यही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। विशेषज्ञों के अनुसार 18 से 65 साल की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलो से अधिक हो, आसानी से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी तरह की नुकसान नहीं होता और शरीर कम समय में रक्त की कमी पूरी कर लेता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *