अशोकनगर SIR में नंबर-1:समय से पहले काम पूरा करने वाले 275 बीएलओ व 28 सुपरवाइजर सम्मानित

अशोकनगर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। कलेक्टर ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के 275 बीएलओ और 28 बीएलओ सुपरवाइजरों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह के साथ अपर कलेक्टर डीएन सिंह, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, शाढ़ौरा तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव, अशोकनगर तहसीलदार भारतेंदु यादव और नायब तहसीलदार शंभू मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने इन अधिकारियों द्वारा की गई प्रभावी मॉनिटरिंग की भी प्रशंसा की। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि एसआईआर कार्य में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले सभी बीएलओ प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओ की मेहनत और लगन के कारण ही अशोकनगर जिला पूरे मध्यप्रदेश में नंबर एक पर रहा और शत प्रतिशत कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया। कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि निर्वाचक आयोग द्वारा भी इस कार्य की प्रशंसा की गई है। उन्होंने सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को उनकी उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *