कराटे प्रतियोगिता में 50 बच्चों को कलर बेल्ट मिले:सीहोर में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया

सीहोर में मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन ने शनिवार को कराटे कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। शहर के इंदौर नाका स्थित कराटे कोचिंग सेंटर में हुई इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 50 सफल रहे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने भी अपनी कराटे कला का प्रदर्शन किया। मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में येलो बेल्ट हासिल करने वालों में राधिका नागर, अंशुमान ठाकुर, हिमांशी महोश्वरी, आराध्या परिहार, यशराज जामलिया, अंकुर मेवाडा, प्रतीक सेन, इश्किा ठाकुर, ग्रंथ सागवालिया, वेदांश वर्मा। प्रियांश परमार, विवान राठौर, दिव्य वर्मा, निजाय लोट, अर्थव काबड़ी, अनवी वर्मा, प्रिंशा वर्मा, वेनू शुक्ला, ऐडी मकरिया, ललिता चौरसिया, स्वर्णिका ठाकुर, श्रेयांशी सेन, भविष्य ग्वालिया, शिवी राठी, अंशुमान राजपूत, जानवी विश्वकर्मा, कृतज्ञ ठाकुर, दिव्यांशी नौरंग और अंश चंद्रवंशी शामिल हैं। ऑरेंज बेल्ट प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में राधिका वर्मा, श्रद्धा विश्वकर्मा, माही परमार, कोमल ताम्रकार, महक परमार, सुशांत चंद्रवंशी, वीर जाट, दिव्यांश वर्मा, भविष्य वर्मा, वैभव वर्मा, अंश राज, देवांश राठौर, तरुण वर्मा, रिषभ चंद्रवंशी, यर्थात ठाकुर, देवांश मोहनिया, अधीरा गुप्ता, राजेश्वरी वर्मा और सूर्यांश दुबे प्रमुख रहे। यह प्रतियोगिता मुख्य प्रशिक्षक कराटे मास्टर कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में पूरी हुई। इसमें विमला ठाकुर, त्रयंबक ठाकुर और जिमांशु शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विपुल चांडक और संस्कार मंच के सचिव धर्मेंद्र माहेश्वरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *