भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा कल आयेंगी नागौर:पार्टी द्वारा दुबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार नागौर दौरे पर

नागौर पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के दुबारा राजस्थान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार नागौर दौरे पर आ रही हैं। भाजपा नेतृत्व ने डॉ ज्योति मिर्धा पर दुबारा विश्वास जताया है, जिससे उनकी संगठन में मजबूत पकड़ साफ दिखाई दे रही है। मिर्धा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पड़ की घोषणा के साथ ही मिर्धा समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागौर भाजपा कार्यालय के बाद जबरदस्त आतिशबाजी कर और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया था। अब डॉ मिर्धा के नागौर आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। जयपुर से नागौर जिले की सीमा से लेकर नागौर तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। ज्योति मिर्धा के नागौर आवास पर भी कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान नागौर और नागौर देहात भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे। आपको बता दें कि डॉ ज्योति मिर्धा ने पुनः उपाध्यक्ष पड़ दिये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा था कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए जो सम्मान और स्नेहिल आशीर्वाद दिया गया है, वह सदैव उनके हृदय में अंकित रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में, प्रदेश की संपूर्ण संगठनात्मक टीम ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा, रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प को राजस्थान के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाएगी। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वह प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से निष्ठा, अनुशासन और पार्टी के आदर्शों के साथ आगे भी संगठन के राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के ध्येय के अनुरूप कार्य करती रहेंगी। डॉ. मिर्धा ने जोर देकर कहा कि नागौर एवं नवगठित डीडवाना-कुचामन जिले सहित सम्पूर्ण राजस्थान में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाकर मजबूती प्रदान करने का काम करेंगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *