भीलवाड़ा न्यायालय परिसर में हुआ पार्किंग भवन का शिलान्यास:सांगानेर में न्यायालय के लिए 62 बीघा भूमि का आवंटन, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

भीलवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आज पार्किंग भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के न्यायाधीपति आनंद शर्मा मौजूद रहे। इसी दौरान भीलवाड़ा शहर के लिए एक और बड़ी घोषणा सामने आई-न्यायालय को शहर के उपनगर सांगानेर में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां 62 बीघा भूमि पर नया न्यायालय परिसर तैयार होगा। सरकार ने इस भूमि का आवंटन भी कर दिया है। सांगानेर में 62 बीघा भूमि आवंटन पत्र मिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन ने बताया कि कई वर्षों से न्यायालय के लिए नई भूमि का मुद्दा लंबित था, लेकिन अब जिला अभिभाषक संस्था और न्यायालय प्रशासन के प्रयासों से यह समस्या समाप्त हो गई है। सांगानेर में 62 बीघा भूमि आवंटन का पत्र भी प्राप्त हो चुका है और जल्द वहां भवन निर्माण शुरू होगा।उन्होंने कहा कि यह भीलवाड़ा के नागरिकों और अधिवक्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। जल्द तैयार होगा अधिवक्ता भवन जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि तीन वर्षों से पार्किंग भवन के लिए 46 लाख रुपये का बजट स्वीकृत था, लेकिन तकनीकी कारणों से निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। संस्था और न्यायालय प्रशासन के सहयोग से आखिरकार यह काम शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिवक्ता भवन भी तैयार होगा जिससे सभी अधिवक्ता लाभान्वित होंगे। इनकी रही मौजूदगी शिलान्यास समारोह में न्यायिक अधिकारी विशाल भार्गव,पूर्व विधायक विट्टलशंकर अवस्थी और अभिभाषक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *