सिंधिया बोले- विधायक पन्नालाल शाक्य खरी खोटी सुना देते हैं:गुना में कहा- सुनाने की क्षमता उन्हीं में होती है, जो लोगों को परिवार समझे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को लक्ष्मीगंज में आयोजित जनसभा में कहा कि विधायक पन्नालाल शाक्य खरी खोटी सुना देते हैं। ये अच्छी बात है, क्योंकि खरी खोटी सुनाने की क्षमता उन्हीं में होती है, जो लोगों की समझे कि वो भी परिवार है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना के तीन दिवसीय दौरे पर रहे। आज वे लक्ष्मीगंज में नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें 48 करोड़ से बनने वाली अमृत 2.0 सिंध प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। इसके अलावा संयुक्त SDM और तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही पाटई में शासकीय हाई स्कूल की बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकप्रिय व सभी की आंख के तारे, मेरे भी, मेरे अपने विधायक पन्नालाल जी। खरी खोटी सुना देते हैं। ये अच्छी बात है, क्योंकि खरी खोटी सुनाने की क्षमता उन्हीं में होती है, जो लोगों की समझे कि वो भी परिवार है। कहा- परियोजना पेयजल समस्या का स्थायी समाधान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2050 तक गुना शहर को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो बढ़ती आबादी और शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान प्रदान करेगी। सिंधिया ने कहा कि यह योजना न केवल शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सुरक्षित जल की गारंटी प्रदान करेगी। एक ही छत के नीचे होंगे त्वरित सेवा के केन्द्र
इसी अवसर पर सिंधिया ने प्रशासनिक संरचनाओं को मजबूत बनाने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं एसडीएम कार्यालय भवन (8.35 करोड़) और तहसील कार्यालय भवन (7.96 करोड़) का लोकार्पण भी किया। इन भवनों के शुभारंभ से आमजन को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगमता, तेजी और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होंगी। मंत्री सिंधिया ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये कार्यालय नागरिकों के लिए “एक ही छत के नीचे” त्वरित सेवाओं का केंद्र बनेंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। सिंधिया ने इस अवसर पर क्षेत्र के प्रति अपने व्यक्तिगत जुड़ाव को दोहराते हुए कहा कि गुना केवल उनका संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि गुना के हर घर की सुविधा, हर परिवार की समृद्धि, और हर युवा के उज्जवल भविष्य के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, और यह शक्ति मुझे गुना के निरंतर विकास के लिए दिन-रात कार्य करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *