कांकेर में कुएं में गिरने से मादा तेंदुआ की मौत:वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराकर किया अंतिम संस्कार;शिकार का पीछा करते आया था

कांकेर शहर से सटे सिंगारभाठ इलाके में एक मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर नियमानुसार अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सिंगारभाठ क्षेत्र के पास स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने तेंदुआ को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने पाया कि तेंदुआ एक मादा थी। संभवतः रात के समय पानी की तलाश में या शिकार का पीछा करते हुए वह असंतुलित होकर गहरे कुएं में गिर गई थी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मादा तेंदुआ के शव को कुएं से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत डूबने या कुएं में गिरने से लगी अंदरूनी चोटों के कारण बताई गई है। तेंदुआ की मौजूदगी को लेकर दहशत पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मादा तेंदुआ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में तेंदुआ की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को खुले कुओं के पास सावधानी बरतने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *