चित्तौड़गढ़ में बृजेश सिंह बने शहर DSP:बाली से आए दिनेश चंद्र सुखवाल बने नए ग्रामीण DSP, शिवप्रकाश को मिली ट्रैफिक शाखा की जिम्मेदारी

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के फेरबदल का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के महानिदेशक पुलिस द्वारा घोषित इस ट्रांसफर सूची में कुल 64 डीएसपी अधिकारियों के पदस्थापन बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बृजेश सिंह को आरटीसी किशनगढ़ से स्थानांतरित कर चित्तौड़गढ़ शहर के डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर तैनात विनय चौधरी का तबादला तो पहले ही जारी हो चुका था, लेकिन शहर डीएसपी के पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया गया था। बृजेश सिंह की नियुक्ति के बाद अब शहर डीएसपी कार्यालय में जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण होने की संभावना है। ग्रामीण DSP को लगाया ट्रैफिक में वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में ग्रामीण डीएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे शिव प्रकाश हरगन को भी नई तैनाती दी गई है। उन्हें जिले की ही ट्रैफिक शाखा में भेजा गया है, जहां वे एक अलग भूमिका में अपना कार्यभार संभालेंगे। प्रशासन का मानना है कि विभागीय अनुभव और अनुशासनात्मक क्षेत्र में उनकी पकड़ से वहां की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी। पहले भी चित्तौड़गढ़ जिले में रह चुके है सुखवाल ग्रामीण डीएसपी के पद पर बाली से ट्रांसफर होकर दिनेश चंद्र सुखवाल को लगाया गया है। सुखवाल इससे पहले भी चित्तौड़गढ़ जिले के कई थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं इसलिए उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे का मानना है कि क्षेत्रीय अनुभव के कारण सुखवाल ग्रामीण इलाकों की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बना सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *