ट्राई सीरीज फाइनल- पाकिस्तान ने श्रीलंका को 114 पर समेटा:शाहीन-नवाज को 3-3 विकेट, कामिल मिसारा की फिफ्टी, 8 बैटर्स सिंगल डिजिट पर आउट

श्रीलंका ने ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 114 रन का टारगेट दिया है। शनिवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। रावलपिंडी स्टेडियम में पहले बैटिंग कर रही श्रीलंकाई टीम को 19.1 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट कर दिया। कामिल मिसारा ने 59 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने 3-3 विकेट झटके। अबरार अहमद को 2 विकेट मिले। सलमान मिर्जा और सईम अयूब को एक-एक विकेट मिले। खास बातें निसंका जल्दी आउट, शाहीन ने बोल्ड किया
टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था। तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर पथुम निसंका 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने बोल्ड कर दिया। मेंडिस-मिसारा की फिफ्टी पार्टनरशिप
20 रन पर पर पहला विकेट गंवाने के बाद ओपनर कामिल मिसारा ने कुसल मेंडिस के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। 84 रन पर मोहम्मद नवाज ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने कुसल मेंडिस को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। मेंडिस के आउट होने के बाद कामिल मिसारा भी 59 रन बनाकर आउट हुए। 16 रन बनाने में गंवाए आखिरी 8 विकेट
मिसारा के आउट होने के बाद टीम को ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। एक समय टीम का स्कोर 98/2 था। उसके बाद पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। ——————————————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… RCB के पूर्व-कप्तान ने पाकिस्तानी लीग के लिए IPL छोड़ा RCB के कप्तान रहे साउथ अफ्रीकी प्लेयर फाफ डु-प्लेसिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन से किनारा कर दिया है। उन्होंने शनिवार को पोस्ट के जरिए बताया कि वह 16 दिसंबर को अबुधाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *