साय कैबिनेट की बैठक 3 दिसंबर को:वित्त-अवसंरचना, कृषि-उद्योग के एजेंडों पर होगी चर्चा, बजट तैयारी–नई नीतियों के निर्धारण की प्रक्रिया होगी तेज

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में प्रातः 11 बजे शुरू होगी। आगामी सत्र, प्रशासनिक निर्णयों और राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है। बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग सहित अन्य विभागों से जुड़े जरूरी एजेंडा पेश किए जा सकते हैं। राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही नए प्रस्तावों को मंजूरी देने पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश में निवेश, रोजगार, कानून-व्यवस्था और लोकसेवा से जुड़े विषय भी चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। मुख्यमंत्री साय की सरकार द्वारा हाल ही में कई विकासात्मक पहल शुरू की गई है। उम्मीद है कि बैठक में इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा। विभागीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित दस्तावेजों और प्रस्तुति के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *