संदीप सिंह और राव आनंद खाटूश्यामजी के नए DSP:सीकर जिले में RPS अधिकारियों के तबादले, प्रेम‌ कुमार को अजीतगढ़ लगाया

आज पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने डिप्टी एसपी स्तर के 64 RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीकर जिले में सीकर, खाटूश्यामजी और अजीतगढ़ के डीएसपी बदले हैं। जीआरपी(जोधपुर) के डीएसपी संदीप सिंह को सीकर डिप्टी एसपी के पद पर लगाया गया है। जयपुर 5वीं RAC बटालियन के सहायक कमांडेंट राव आनंद कुमार को खाटूश्यामजी डिप्टी एसपी लगाया गया है। सीकर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार को दौसा का डिप्टी एसपी लगाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सीकर जिले में 3 एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले हुए थे। आज जारी हुई डीजीपी ऑफिस की सूची के अनुसार सीकर में सिटी डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार को दौसा में सिटी डिप्टी एसपी के पद पर भेजा गया है। अजीतगढ़ सर्किल और बौंली(सवाईमाधोपर) डीएसपी की अदला बदली हुई है। अजीतगढ़ डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता का सवाईमाधोपुर जिले में बौंली के डिप्टी एसपी पद पर तबादला किया गया है। वहीं, बौंली(सवाईमाधोपर) डीएसपी प्रेम कुमार निर्भय को अजीतगढ़ डिप्टी एसपी के पद पर लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *