राजगढ़ में घर से मिला हिरण का कटा शव:बरामदे से कटा हुआ मांस और औजार जब्त; शिकारी गिरफ्तार

राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में वन्य जीव हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। ग्राम भगोरा में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा हिरण को मारकर उसके शव को घर में छिपाकर रखने की सूचना पर माचलपुर पुलिस और वन विभाग ने कार्रवाई की। दरअसल, शनिवार दोपहर को मुखबिर से माचलपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि लुकमान (41) पिता नन्ने खां अपने घर में हिरण को मारकर बरामदे में छिपाकर रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के लिए टीम मौके पर पहुंची और घर की जांच की। जहां घर के बरामदे से एक थाली व तसले में रखा हिरण का मांस, तथा प्लास्टिक के थैले से हिरण का धड़, सिर (सिंह) और चार पैर मिले। चाकू, कुल्हाड़ी जैसे औजार भी मिल
पास में ही काटने के औजार चाकू और कुल्हाड़ी, तथा लकड़ी का गट्टा भी रखा हुआ पाया गया, जिस पर हिरण को काटा गया था। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। परिक्षेत्र अधिकारी राजगढ़ शिवकुमार चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए हिरण का मांस, धड़, चार पैर, चाकू, कुल्हाड़ी और लकड़ी का गट्टा जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वन अपराध का मामला दर्ज कर लुकमा, निवासी भगोरा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पूजा परिहार के साथ-साथ गुड्डू कुशवाह, राकेश सिंह, विष्णु जाट, पप्पू दांगी तथा वन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *