30 करोड़ धोखाधड़ी की जांच कर रहे डीएसपी का ट्रांसफर:उदयपुर में ही किया ट्रांसफर, राजस्थान में 64 आरपीएस अफसरों के तबादले

पुलिस मुख्यालय ने शनिवार शाम एक आदेश जारी कर 64 आरपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। एक दिन पहले 26 एएसपी के तबादले हुए थे। जानकारी अनुसार उदयपुर में डीएसपी छगन राजपुरोहित का ट्रांसफर उदयपुर डीएसपी पूर्व से महिला अपराध अनुसंधान सेल उदयपुर में किया गया है। जानकारी अनुसार डीएसपी राजपुरोहित के पास उदयपुर के एक नामी डॉक्टर से मूवी बनाने के नाम पर ठगी करने वाले बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी सहित 8 लोगों के खिलाफ जांच का जिम्मा है। उन्होंने इस मामले में हाल ही 17 नवंबर को मुंबई जाकर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और संदीप विश्वनाथ को गिरफ्तार किया था। साथ ही विक्रम भट्ट सहित बाकी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पेश होने का नोटिस दिया। अब जांच छगन राजपुरोहित ही करेंगे या फिर अन्य किसी को दी जाएगी। इसका पता जल्द लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *