राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को RCA ऑब्जर्वर कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी और सिलेक्शन कमेटी के जाकिर हुसैन ने राजस्थान अंडर 16 टीम की घोषणा की। जिसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार 20 खिलाड़ियों को राजस्थान अंडर 16 कैंप के लिए शार्ट लिस्ट किया है। जिनमें से टॉप 15 को टीम में जगह दी जाएगी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टीम जारी करने के कुछ देर बाद ही जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों ने एडहॉक कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल मौजूदा कमेटी कार्यशाली पर गंभीर आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के काफी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने जिला और चैलेंजर दोनों टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन उन खिलाड़ियों को नजर अंदाज कर एडहॉक कमेटी और ऑब्जर्वर कमेटी ने अपने जिलों के खिलाड़ियों के साथ सिर्फ सिफारिश के आधार पर आने वाले खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी है। जबकि नियमों के तहत सिलेक्शन कमेटी में कोई भी जिला संघ का पदाधिकारी बैठ ही नहीं सकता है। लेकिन राजस्थान क्रिकेटर संगठन में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जिला संघ के पदाधिकारी अपने जिलों के खिलाड़ियों को प्रमोट करने के लिए नियमों के विपरीत सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में बैठ जमकर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ऑब्जर्व कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को प्रमोट करना मेरा काम है। मुझे एडहॉक कमेटी ने यही जिम्मेदारी दी है। उसी आधार पर काम कर रहे है। टीम में खिलाड़ियों का सिलेक्शन सिलेटर्स द्वारा किया गया है। जिसपर ऑब्जर्व कमेटी के सदस्यों की बहुमत के आधार पर सर्व सम्मति है। राजस्थान अंडर 16 टीम के लिए सिलेक्ट खिलाड़ी। शोभाग सिंह भाटी (कैप्टन) गौरव सैनी (वाइस कैप्टन) कुमार वासुदेव दर्शन पचार अमर नाथ सिंघा अनुराग लखन आशीष पुत्र भूरा चेतन कुमार यश शर्मा वशिष्ठ शर्मा प्रतीक चौधरी दक्ष शर्मा रोहन चौधरी भव्या अगाल अनुराग निलय अरोड़ा रोनित पुत्र अजीत कुमार जांगिड़ शोर्या मेहरा अक्षय वैष्णव हिमांशु जणवा


