भोपाल में डांस टीचर ने फांसी लगाई:पास सो रहे पति को नहीं लगी भनक, सुबह फंदे पर लटकी मिली पत्नी

भोपाल के छोला इलाके में रहने वाली विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। पति ने शनिवार सुबह चार बजे पत्नी का शव को बेड रूम में लगे पंखे पर फंदे से लटका हुआ देखा। अगले महीने 18 फरवरी को उसकी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खुशी सूर्यवंशी पति आकाश सूर्यवंशी (22) निवासी शक्ति ज्ञान कॉलोनी, छोला की 18 फरवरी 2023 को शादी हुई थी। आकाश ने बताया कि पत्नी घर में ही डांस क्लास चलाती थी। दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था। वह स्वयं एमपी नगर स्थित एक ऑफिस में प्राइवेट जॉब करता है। शुक्रवार रात ऑफिस से लौटने के बाद उसने पत्नी के साथ खाना खाया। दोनों बेड रूम में साथ सो रहे थे। सुबह चार बजे करीब उसकी नींद खुली तो देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी थी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी को नहीं किया कॉल मैसेज सुसाइड से पहले महिला ने किसी भी तरह का मैसेज या किसी को कॉल नहीं किया। मायके वालों ने भी फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। 9 नवंबर को ससुराल में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *