बदनावर में 10 जनवरी को 3 प्रतिमाओं का अनावरण:प्रदेश सरकार के चार कैबिनेट मंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

बदनावर में 10 जनवरी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र कुमार माथुर की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसकी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के 4 कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। यहां बड़ी चौपाटी पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ ही बस स्टैंड पर लगी लोह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल और बदनावर में जन्मे देश के ख्याति प्राप्त पत्रकार रहे स्व. राजेन्द्र कुमार माथुर की प्रतिमा का अनावरण समारोहपूर्वक किया जाएगा। तीनों प्रतिमाओं का अनावरण कार्यक्रम में नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान, महिला और बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, फिल्म कलाकार राहुल सिंह, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष पांडे, राजपूत समाज के वरिष्ठ कमलसिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आदि नेताओं की मौजदूगी में होगा। राजस्थान के कारीगरों कर रहे नक्काशी यहां बड़ी चौपाटी पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर अधूरे कार्यों का निर्माण चल रहा है। राजस्थान के कारीगर धौलपुर के पत्थरों पर नक्काशी का काम कर रहे हैं। प्रतिमा स्थल पर 13 फीट से ज्यादा ऊंचाई का पत्थरों की छत्री बनाई जा रही है। जिसमें कारीगर अपनी कलाकारी से इसे मूर्तरूप दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *