फाजिल्का में मजदूर की चमकी किस्मत:लगी 90 हजार की लॉटरी, उधार दिए रुपए वापस मिले तो 1200 के टिकट खरीदे

कहते हैं कि किस्मत कब चमक जाए, इसका कोई पता नहीं है l ऐसा ही कुछ जलालाबाद में मजदूरी करने वाले पुरुषोत्तम शर्मा के साथ हुआ है l पुरुषोत्तम के द्वारा कई वर्ष पहले किसी को उधार दिए रुपए वापस मिले और उसने लॉटरी का टिकट खरीद लिया। उसकी 90 हजार रुपए की लॉटरी लगी है। पुरुषोत्तम शर्मा जलालाबाद का रहने वाला हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके द्वारा 3 वर्ष पहले किसी शख्स को 2 हजार रुपए उधार दिए गए थेl काफी बार मांगने पर भी रुपए नहीं मिलेl तीन साल बाद वापस मिले रुपए पुरुषोत्तम ने बताया कि, उधार दिए रुपए बार बार मांगने पर भी वापस नहीं मिले। जिस पर उसने सोचा कि अब उसके रुपए डूब गए हैं। अगर उक्त शख्स ने उसे रुपए लौटा दिए तो वह इससे लॉटरी का टिकट खरीदेगा l कल, 3 वर्ष बाद उसे 2000 में से 1500 रुपए उक्त व्यक्ति ने वापस लौटा दिए l जिसमें से उसके द्वारा 1200 रुपए के लाटरी टिकट खरीद लिए गए l जिस पर उसकी किस्मत चमक गई और उसके द्वारा खरीदे गए लॉटरी के टिकटों में से एक पर टिकट पर 90 हजार रुपए की लॉटरी लगी। पुरुषोत्तम शर्मा का कहना है कि वह इतना खुश है कि इनाम के रुपयों में से कुछ रुपयों के वह लड्डू मंदिर में चढ़ाएगाl जबकि 5000 रुपए में वह दोस्तों के साथ पार्टी करेगा और बाकी के पैसे घर पर इस्तेमाल होंगेl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *