पंजाब में तीन दिन नहीं चलेंगी रोडवेज बसें:पनबस और पीआरटीसी के 8 हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल, पक्का करने की मांग

पंजाब में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पनबस और पीआरटीसी बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। पूरे राज्य में तीन दिनों तक पनबस और पीआरटीसी की बसों का संचालन नहीं होगा। कच्चे और आउट सोर्स मुलाजिम 6 जनवरी से 8 जनवरी तक हड़ताल तक हड़ताल पर रहेंगे। करीब आठ हजार मुलाजिम पूरे पंजाब हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार को मोगा में पत्रकार वार्ता के दौरान पनबस और पीआरटीसी बस प्राइवेट वर्कर यूनियन के स्टेट अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि हमारी काफी लंबे अरसे से मांग चल रही है। जिसमें मुलाजिमों को पक्का करना, उनकी सेलरी बढ़ाना और ठेका प्रथा को रोकने की मांग प्रमुख है। ट्रांसपोर्ट मंत्री को कई बार दे चुके ज्ञापन उन्होंने बताया कि वह कई बार सरकार से समस्याओं के समाधान करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री से एक महीने में समस्याओं को हल करने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री से मीटिंग भी की, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह पनी मांगों को लेकर एक महीने पहले भी ट्रांसपोर्ट मंत्री और सभी विधायकों मांग पत्र दे चुके हैं, परंतु किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसके बाद अब यह फैसला लिया गया है कि पनबस और पीआरटीसी के सभी 8 हजार कच्चे और आउट सोर्स मुलाजिम 6 जनवरी से 8 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय में हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *