जगराओं में नशा तस्कर की 51 लाख की प्रॉपर्टी सील:बैंक खाता कराया गया फ्रीज, 6 महीने पहले घर से बरामद हुआ था चुरापोस्त

पंजाब के जगराओं में एक नशा तस्कर के खिलाफ थाना जोधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की लाखों रुपए की प्रॉपटी सील कर दी है। पुलिस ने आरोपी की 53 लाख 31 हजार 592 रूपए प्रॉपटी सील कर दी है और बैंक खाते को फ्रीज करा दिया है। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस ने 24 जून 24 को नशा तस्करी का मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों से 9 क्विंटल चुरापोस्त बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अवतार सिंह उर्फ रेशम निवासी जंड रोड लताला की 41 लाख 27 हजार 750 रूपए कीमत के मकान और 6 लाख 40 हजार कीमत की एक कनाल, दो मरले जमीन को सील कर दिया है। बैंक खाता भी कराया फ्रीज डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को भी फ्रीज करा दिया है। बैंक खातें में 5 लाख 63 हजार 842 रूपए जमा हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह प्रॉपर्टी और रुपए नशा बेचकर अर्जित किए गए थे। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस और तस्करों के रिकार्ड भी खंगाल रही है। जल्द ही अन्य तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई कर उनकी प्रॉपटी को अटैच किया जाएगा यह था पूरा मामला करीब 6 महीने पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अवतार सिंह उर्फ रेशम नशा तस्करी का धंधा करता है। जिसके चलते आरोपी ने अपने घर पर भारी मात्रा में चुरापोस्त छुपाकर रखी हुई है। चुरापोस्त को आरोपी ने अपने साथी बलजीत सिंह के साथ मिलकर सप्लाई करना था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर छापाकर चुरापोस्त बरामद कर दोनों आरोपियों पर थाना जोधा में मामला दर्ज कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *