बठिंडा में आज कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल रोड पर पड़ा रहा। राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड को दी। हेल्पलाइन टीम संदीप गिल मौके पर पहुंचे। घायल नवयुवक को सहारा टीम ने अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। घटना लाल सिंह बस्ती की है। घायल की पहचान सोनू सिंह के तौर पर हुई है। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार घर से बाजार सामान लेने जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


