जबलपुर के ग्राम निगरी में उल्टी-दस्त का प्रकोप:4 मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर; CMHO ने भेजी टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

जबलपुर जिला के ग्राम निगरी में उल्टी दस्त का प्रकोप देखा जा रहा है। शनिवार को जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों का इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को उल्टी-दस्त होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज शुरू किया। अच्छी बात यह है कि सभी खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार बरगी के समीप स्थित ग्राम निगरी के बाजार मोहल्ला में लोगों को उल्टी या दस्त की शिकायत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि भटनागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां घर-घर सर्वे कर पीड़ित लोगों का उपचार किया। करीब 62 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन टीम वहीं रही और रात में भी वहीं रुकी हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक उल्टी दस्त से पीड़ितों में से चार निम्मी बाई पटेल (52), शिवकुमार पटेल (40), आलोक पटेल (14) एवं ज्योति श्रीपाल (32) को सतर्कता के बतौर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया, जहां इन सभी की हालत अब सामान्य है। सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बीमारी के कारणों की जांच में पाया गया है कि पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन के वाल्व में लीकेज होने के कारण वाल्व वाले गड्ढे में काफी पानी काफी दिनों से इकट्ठा हो गया था। इसके कारण ही संक्रमण हुआ और फंगस भी पाई गई। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वाल्व से पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है। सरपंच और ग्राम सचिव को शीघ्र सुधार के लिए कहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने जांच के लिए पानी का सैंपल लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *