रांची | रांची में 30 नवंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे क्रिकेट मैच को देखते हुए जेबीवीएनएल रांची सर्किल ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने बताया कि मैच खत्म होने और सभी क्रिकेट प्रेमियों के वापस लौट आने तक धुर्वा इलाके में किसी भी तरह के ऑपरेशन-मेंटेनेंस का कार्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त डोरंडा डिवीजन के सारे इंजीनियर एवं कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। सब-स्टेशन में पूरे साजो-सामान के साथ उपलब्ध रहेंगे। अतिरिक्त ट्रॉली मेंटेनेंस की भी व्यवस्था रहेगी। किसी भी तरह का विशेष मेंटेनेंस उत्पन्न होने पर तुरंत मूव करेंगे।


