रांची | रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम, जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया। अभियान शालीमार बाजार से जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा तथा अन्य सभी एप्रोच रोड पर चलाया। 12 अवैध दुकानें तोड़ी गईं। अभियान के तहत ठेला, काउंटर, फूड स्टॉल जब्त किए गए।


