6.2 करोड़ रुपए खर्च कर कचरे से पेवर ब्लॉक्स बनाने का प्लांट लगेगा

डोरंडा स्थित उर्स मैदान के निकट निगम की पूरी भूमि की बाउंडरी वॉल बनाकर घेराबंदी की जाएगी। स्थल पर 100 टीपीडी क्षमता का सीएंडडी प्रोसेसिंग प्लांट, 50 टीपीडी क्षमता के एमआरएफ प्लांट का निर्माण किया जाएगा। करीब 6.2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएंडडी प्लांट में शहर में उत्पन्न होने वाली सीएंडडी वेस्ट को एकत्रित कर प्रोसेस किया जाएगा। प्लांट के माध्यम से वेस्ट रीसाइकल करते हुए पेवर ब्लॉक्स तैयार किए जाएंगे, जिन्हें विभिन्न सिविल वर्क्स के कार्यों में लगाया जाएगा। 1.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले एमआरएफ प्लांट में आसपास के क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले कूड़े का पृथक्करण किया जाएगा, जिसमें से निकले गीले कूड़े का झिरी स्थित सीबीजी प्लांट में उपयोग किया जाएगा। मौके पर अपर प्रशासक, उप प्रशासक, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर शामिल थे। डोरंडा बाजार में वेंडरों के लिए मॉडर्न रोड साइड मार्केट बनेगा डोरंडा बाजार स्थित एक एकड़ भूमि पर प्रस्तावित वेंडिंग जोन को रांची नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं वेंडर्स को व्यवस्थित करने के लिए किया जाएगा। यहां मॉडर्न रोड साइड मार्केट विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रशासक ने निर्देश दिया कि रोड साइड मार्केट को स्थानीय संस्कृति के अनुसार आइकोनिक व थीम बेस्ड विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करें। क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी एवं सभी मार्ग जाम मुक्त रहेंगे। संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कुल 87 दुकान एवं 150 वेंडर्स को व्यवस्थित रूप से बैठने के लिए जगह दी जाएगी। स्थल पर आश्रय गृह विकसित करने की भी तैयारी है। व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *