रांची | 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर टिकट की कालाबाजारी के बाद अब टिकट देने के झांसे में लेकर ठगी भी की जा रही है। वाट्सऐप- फेसबुक के माध्यम से टिकट बिक्री की जानकारी डालने के बाद ठग ऑनलाइन पैसे मंगवा कर गायब हो जा रहे हैं। रांची के पुंदाग में रहने वाले प्रणव कुमार दत्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वाट्सऐप के जरिए दो बार में 3900 रुपए का भुगतान कराया। लेकिन टिकट देने के बजाय फोन उठाना बंद कर दिया।


