झारखंड में स्कूूल, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए सरकार शुरू करेगी क्विज कॉन्टेस्ट

भास्कर खास झारखंड सरकार स्कूल, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए क्विज कॉन्टेस्ट शुरू करेगी। इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 50 हजार द्वितीय को 30 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपए मिलेगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग इस काम की शुरूआत करेगा। विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह लागू हो जाएगा। इसमें राज्य के स्कूल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित राज्य स्तरीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्विज आयोजित होगा। -शेष पेज 13 पर क्विज की पूरी प्रक्रिया: ऑनलाइन क्विज में सफल टीमों के श्रेणीवार चयन की प्रक्रिया रहेगी। श्रेणी एक व दो के छात्र प्रारंभिक ऑनलाइन क्विज में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य के प्रत्येक जिले से अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली टीम का चयन किया जायेगा। किसी जिले से प्रारंभिक ऑनलाइन क्विज के लिए एक भी टीम द्वारा प्रतियोगिता में भाग नहीं लिये जाने की स्थिति में उस जिले से प्रतिनिधित्व खाली रहेगा। प्रारंभिक ऑनलाइन क्विज के आधार पर सभी जिलों से चयनित टीम राज्यस्तरीय चरण के लिए उत्तीर्ण माने जाएंगे। श्रेणी तीन के छात्र प्रारंभिक ऑनलाइन क्विज में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य में अधिकतम अंक लाने वाली 24 टीमों को राज्यस्तरीय चरण के लिए उत्तीर्ण माना जाएगा। -शेष पेज 13 पर ये है पात्रता: इस क्विज में सभी जिलों के छात्र शामिल हो सकेंगे । राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान में अध्ययनरत छात्र भाग लेने के लिए पात्र होंगे। छात्रों से स्टेट लेवल क्विज कंपीटिशन के लिए तीन श्रेणियों में आवेदन लिए जाएंगे। पहली श्रेणी में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र होंगे। दूसरी श्रेणी में कक्षा 11वीं, 12वीं व आईटीआई के छात्र और तीसरी श्रेणी में पॉलिटेक्निक के छात्र होंगे।ऐसे करना होगा आवेदन: प्रत्येक वर्ष उच्च स्तरीय समिति की स्वीकृति के बाद तय वेब पोर्टल पर पंजीकरण के लिए विज्ञापन प्रकाशित होगा । उस वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। प्रारंभिक ऑनलाइन क्विज वेब पोर्टल पर होगा। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *