शराब घोटाला: खाते में आए करोड़ों का हिसाब नहीं दे पाए चौबे के ससुर-साले

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी व साला शिपिज त्रिवेदी से पूछताछ की। एसीबी ने पूछा कि उनके खाते में करोड़ों रुपए कहां से आए, लेकिन दोनों इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। एसीबी एक बार फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है। एसीबी को जांच में पता चला है कि इन दोनों के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में अज्ञात बैंक खाते से रुपए भेजे गए। िशपिज की प|ी प्रियंका त्रिवेदी के खाते में भी रुपए भेजे गए थे। इन लोगों ने करोड़ों रुपए के कालेधन को हेराफेरी कर सफेद करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि एसीबी ने 24 नवंबर को विनय चौबे सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें विनय चौबे के ​अलावा उनकी प|ी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साले की प|ी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय कुमार सिंह व उनकी प|ी स्निग्धा सिंह को आरोपी बनाया गया है। इन सातों आरोपियो के विरुद्ध एसीबी ने अवैध तरीके से धन संग्रह करने, कमीशन वसूलने और काले धन को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का साक्ष्य पाया था। एसीबी पहले से चौबे के विरुद्ध शराब घोटाले में एक और जमीन घोटाले में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *