चुटूपालू में ट्रेलर में लगी आग, रांची-पटना रोड पांच घंटे जाम

रामगढ़ | चुटूपालू घाटी में शनिवार सुबह आयरन ओर लदा एक ट्रेलर चट्‌टान से टकरा गया। इससे ट्रेलर में आग लग गई, लेकिन चालक-खलासी केबिन से निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद रांची-पटना रोड करीब पांच घंटे तक जाम रहा। इसी दौरान एक हाइवा ने जाम में फंसी कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रेलर में आग लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाई। इसके बाद इस रूट पर गाड़ियांे के पहिए थम गईं। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच एक हाइवा ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *