बैतूल के शिवाजी ऑडिटोरियम में लगा श्री-अन्न मेला:महिलाओं ने मोटे अनाज के व्यंजन बनाकर लगाया स्टॉल

बैतूल के शिवाजी ऑडिटोरियम में मोटे अनाज को प्रमोट करने शनिवार को श्री अन्न मेले का आयोजन हुआ। मेले में 25 प्रकार के मोटे अनाज प्रदर्शित किए गए। साथ ही महिलाओं ने मोटे अनाज बनने वाले अलग-अलग व्यंजन भी की स्टॉल लगाई गई। इसमें ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, कोदो, कुटकी शामिल थे। ये आयोजन प्रत्याशा नवांकुर संस्थान और जन अभियान परिषद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्टार्टअप की प्रेरणा देने के उद्देश्य किया है। मेले में महिलाओं ने बनाई श्री अन्न से रंगोली इस दौरान मेले में बालिका सुरक्षा थीम पर श्री अन्न से रंगोली प्रतियोगिता भी हुई। खास बात ये है कि ये रंगोली श्री अन्न से ही बनाई गई। इसके अलावा हस्तशिल्प से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इन वस्तुओं के निर्माण में महिलाओं की भूमिका और कौशल की झलक देखी गई। खरीद बिक्री के लिए भी यहां श्री अन्न भी उपलब्ध कराया गया। पौष्टिक आहार के लिए जागरूक इस दौरान मेले में आने वाले दर्शकों को आहार में मोटे अनाज मिलने के लिए प्रेरित भी किया, ताकि भोजन में पौष्टिकता बढ़ सके। मेले में खरीदी बिक्री के लिए भी श्री अन्न उपलब्ध करवाया गया है। इस मेले में प्रत्याशा संस्था, नवांकुर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नगर पालिका परिषद बैतूल, महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल, कृषि विकास ने व्यवस्था बनाई है। वहीं, कार्यक्रम में मोहन नागर उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, पार्वती बाई बरसाकर नगरपालिका अध्यक्ष, हंसराज धुर्वे उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सीसीएफ फॉरेस्ट वासु कन्नौजिया, सुरुचि निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, प्रिया चौधरी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद मौजूद थी। देखिए मिलेट्स मेले की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *