हरदा के खिरकिया तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर-5 के नागरिकों ने वार्ड में बनने वाले पानी की टंकी के स्थान को परिवर्तित करने की मांग की है। उन्होंने इस बारे में शनिवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। हाट बाजार की जगह बन रही टंकी वार्ड के नागरिकों का कहना है कि उनके वार्ड में बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू होने पर उन्हें जानकारी लगी है। जिस स्थान पर पानी की टंकी का निर्माण शुरू किया जा रहा है। उससे नगर में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में असुविधा होगी। साथ ही वार्डवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सभी वार्डवासियों की सहमति से बताए स्थान पर टंकी का निर्माण किया जाए, ताकि वार्ड की अन्य सुविधाएं प्रभावित न होने पाए। आंदोलन करने की चेतावनी स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पानी की टंकी का निर्माण बंद नहीं किया गया, तो सभी लोग मिलकर नपा प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरुण पांडे, आशीष गुप्ता, भोला कौशल, सुशील ओसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


