नेपानगर के मझगांव में 28 टीमों के बीच वॉलीबॉल टूर्नामेंट:28 गांवों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे, हनुमान मेले के बीच हो रहा आयोजन

नेपानगर के मझगांव गांव के धोतरपेट में सोमवार से हनुमान जी का 7 दिवसीय विशाल मेला लगा है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान ही आयोजन समिति वॉलीबॉल स्पर्धा भी करा रही है। इसमें 28 गांवों की 28 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें मझगांव के अलावा घाघरला, नावरा, केरपानी, अमुल्ला, नयाखेड़ा, दूधिया, दर्यापुर, साजनी, परेठा, मांजरोद, दस घाट सहित अन्य गांवों की टीमें शामिल हैं। आयोजन समिति के अनुसार रविवार को 14 टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इसमें से सात टीमें सिलेक्ट होगी। सात में से दो बाहर जाएगी और 4 के बीच मुकाबला होगा। विजेता टीम को पहला पुरस्कार 6500, दूसरा 5500 और तीसरा 4500 रूपए दिया जाएगा। मेले में हजारों की संख्या में पहुंच रहे ग्रामीण मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में तीन बड़े झूले, एक मगरमच्छ, झूलों सहित कईं बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस आदि से लोगों में मेले का लुप्त उठाया। मेले में सातों दिन प्रोग्राम जिसमे गादली, गरबा, कबड्डी, वॉलीबॉल, डांस प्रतियोगिता, छकड़ा रेस आदि कार्यक्रम हुए। शनिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। खरीददारी की। रात में गरबा भी हो रहा है। गांव से एक किमी दूर है धोतरपेट प्राचीन हनुमान मंदिर मझगांव से एक किलोमीटर की दूरी पर धोतरपेट जंगल के किनारे है। जहां कईं सालों से मेले का आयोजन होता आ रहा है। जहां बड़ी संख्या में लोग मेला देखने जाते हैं। रविवार को मेले का समापन होगा। इस दौरान छकड़ा रेस का फाइनल मुकाबला होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *