नए साल के पहले सप्ताह में सोने-चांदी के भाव में आंशिक तेजी रही। हालांकि, पश्चिमी देशों में छुट्टी का माहौल होने से व्यापार का वॉल्युम बहुत कम देखा गया। नव वर्ष जश्न के दौरान हुए अमेरिका में हुए विभिन्न हमलों के कारण तेजी का रुख बना रहा। इसके बाद कीव पर रूस का ड्रोन अटैक होना व इजरायल की ओर से गाजा में हमले बढ़ाना ये सभी खबरें वैश्विक तनाव बढ़ा रही है। भारतीय बाजारों में मलमास होने से सामान्य से भी कमजोर व्यापार दर्ज किया गया। सराफा व्यापारियों की माने तो सप्ताह का अंतिम दिन शनिवार को ग्राहकी बेहद कमजोर रही। शादियों का सीजन नहीं होने और सोने एवं चांदी के भाव ऊंचे होने से भी कारोबार कमजोर है। मकर संक्रांति के बाद शादियों की जोरदार ग्राहकी निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। इंदौर के बंद भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को सोने की कीमत 2639 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2954 सेंट प्रति औंस देखी गई। सोना केडबरी रवा नगद में 79050 सोना (आरटीजीएस) 799050 सोना (22 कैरेट) 72600 रुपए जीएसटी सहित प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 79200 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी नकद 89300 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) में 89250 चांदी टंच 89350 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 1040 रुपए प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी चौरसा 89450 रुपए पर बंद हुई थी। उज्जैन एवं रतलाम सराफा-


