अगले 4 दिन मतदान जैसे समझकर एसआईआर का कार्य पूर्ण करवाएं

भास्कर संवाददाता | रतलाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने समीक्षा की। उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड संयोजकों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी है, उन्हें गति को बढ़ाने के साथ तय समय पर कार्य पूर्ण करने की बात कही। मंत्री काश्यप ने मंडल और उनके समाहित वार्डों में बूथ के हिसाब से अब तक हुए कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि अगले 4 दिन मतदान जैसे समझकर, जो वार्ड कमजोर हैं, वहां काम पूरा करें। फिनिशिंग का काम हमें ही करना है। अब पार्षद और वार्ड संयोजक की भूमिका अहम है। किसी को कोई परेशानी हो तो मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को अवगत कराएं। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी, मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया सहित सभी भाजपा पार्षद, वार्डों के संयोजक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला प्रभारी लोढ़ा ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *