रतलाम | महू रोड स्थित अनाज मंडी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर इकाई के अध्यक्ष विमल जैन, उपाध्यक्ष मांगीलाल मोदी, मनोज जैन, संदीप राठौड़ सहित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व मंडी डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी, बाबूलाल शर्मा, बापू सिंह सोलंकी, विमल पावेचा, विश्वपाल सिंह राठौर, सुरेश गुर्जर, बाबुनायक, शालीभद्र भंडारी, राजेश बाफना सहित व्यापारी, हम्माल सहित अन्य मौजूद थे।


