रतलाम |स्व. देवकुंवर चौहान व स्व. कैलाश सिंह चौहान की दूसरी पुण्यतिथि पर चौहान परिवार ने 4 दिनी नि:शुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया। हाथीखाना रोड स्थित राजपूत धर्मशाला के महाराणा प्रताप सभागृह में शनिवार से शुरू हुआ शिविर 2 दिसंबर तक चलेगा। इसमें डॉ. प्रमोद कुमार भगत मरीजों को कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइन, घुटनों का दर्द, जोड़ों की समस्या आदि रोगों की जांच कर परामर्श दे रहे हैं। शिविर रोज सुबह 10.30 से दोपहर 2 तक लग रहा है।


