श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 को

भास्कर संवाददाता | रतलाम अमृत सागर तालाब के सामने श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को मनाया जाएगा। श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद, श्री सनातन गीता परिवार व भक्त मंडल द्वारा होने वाले 22वें आयोजन में कई कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे श्रीमद् भागवत गीता का पूजन किया जाएगा। सुबह 11 से 1 बजे तक पाठ होगा। 1 से 2 बजे तक भजन-कीर्तन होंगे। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक विद्वान वक्ता श्रीमद् भागवत गीता के ज्ञान पर चिंतन व्यक्त करेंगे। आरती के बाद महाप्रसादी बांटी जाएगी। श्री राधा कृष्ण संस्कार परिषद के संस्थापक संयोजक पुष्पोदभव शास्त्री और अंतरराष्ट्रीय वक्ता आचार्य सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि श्रीमद् भागवत गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। यह दिन गीता के जन्म का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *