दौसा में सर्दी का असर बढ़ा:न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, दिसम्बर माह में जोर पकड़ेगी ठंड

दौसा जिले में मौसम में बदलाव के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि अभी बारिश होने के आसार कम है। यहां रविवार को सर्दी का असर बीते चार पांच दिन के मुकाबले थोड़ा कम महसूस हुआ। रात से ही हल्के बादल छाने से हवा की गति भी कम रही। वहीं मौसम में गलन भी पहले के मुकाबले कम हुई। इससे लोगों को अन्य दिनों की तरह आज सर्दी का अहसास पहले के मुकाबले थोड़ा कम महसूस हुआ। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। यहां 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आगामी 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहने की संभावना है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के साथ माना जा रहा है कि दिसम्बर माह में सर्दी जोर पकड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *