SMS मेडिकल कॉलेज के 12 स्टूडेंट सस्पेंड:रैगिंग करने के मामले में हुई शिकायत के बाद कमेटी ने लिया एक्शन

जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज (SMS) प्रशासन ने 12 छात्रों को रैगिंग करने के मामले में आगामी आदेशों तक सस्पेंड किया है। ये कार्यवाही एक स्टूडेंट की तरफ से नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) में की गई शिकायत के बाद की गई। दरअसल एक फर्स्ट ईयर स्टूडेंट ने शिकायत दर्ज करवाई की सैंकण्ड ईयर के कुछ स्टूडेंट जो बाहर आनंदपुरी कॉलोनी में मकान किराये पर लेकर रहते है। वह उसे और अन्य दूसरे छात्रों को बार-बार परेशान करते है। उसको बुलाकर नाम पूछते है, मुर्गा बनाते है, गाना गाने के लिए दबाव बनाते है। इस कृत्यों से परेशान होकर स्टूडेंट ने जब इसकी शिकायत NMC पोर्टल पर की तो SMS कॉलेज प्रशासन की तरफ से बनाई एंटी रैगिंग कमेटी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृश्या जांच के बाद 17 स्टूडेंटों को आगामी आदेशों तक कॉलेज की क्लास में आने पर रोक लगाते हुए सस्पेंड किया है। एंटी रैगिंग कमेटी की चैयरमेन और अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉ. मोनिका जैन ने बताया- जिन छात्रों काे सस्पेंड किया है, उनके परिजनों को इसकी सूचना भेजी है। इसके साथ ही अन्य दूसरे छात्रों से रैगिंग न हो इसके लिए हॉस्टल वार्डन को भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *